
PM मोदी के जन्मदिन को चंडीगढ युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस के रूप मे
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता) आज चंडीगढ मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन से युवा कांग्रेस ने रैली निकाली। नेताओं ने मोदी के 72वें जन्मदिन पर 72 गुब्बारे छोड़े। यह गुब्बारे सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन के कुछ दूर जाकर छोड़े गए। इस दौरन बेरोजगारी एवं महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर बेरोजगारी और मंहगाई का दोहरा बोझ पड़ रहा है।





















