
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता की हालत स्थिर
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता) दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता की हालत स्थिर बनी हुई है। बलकौर सिंह चंडीगढ़ पीजीआई में कडी सुरक्षा के बीच ईलाज चल रहा है। बलकौर सिंह की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बलकौर सिंह दिल की बीमारी से लंबे समय से ग्रस्त हैं, लेकिन बेटे सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद से वह स्वयं को भूल उसे न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रहे। बलकौर सिंह को सीने में दर्द की शिकायत होने पर पटियाला हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया, उनकी देखरेख में डॉक्टर धर्मवीर गांधी और उनकी टीम लगी है।























