
हिमाचल कांग्रेस मे नही है सब कुछ ठीक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से दिया त्याग पत्र
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है. कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं की चुनावों के ठीक पहले अलग-अलग बयानबाजी और गुटबाजी से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पीसीसी उपाध्यक्ष एवं विधायक राम लाल ठाकर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने का ऐलान किया है. मीडिया के सामने अपने आंसू पोंछते हुए इस्तीफे का ऐलान किया.























