
हरियाणा मे पेंशन कटने को लेकर पूरे राज्य मे विरोध के बीच सरकार ने लिया बडा फैसला
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता) पेंशन कटने को लेकर प्रदेशभर में हो रहे विरोध के बीच हरियाणा की खट्टर सरकार ने बडा फैसला लिया है। अब पेंशन रोकने से पहले संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा में जिंदा और मृत के विवाद के चलते करीब 1800 बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई है। यह पेंशन रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया मृत्यु एवं जन्म से आए डाटा के आधार पर रोकी गई है।
इसके साथ ही रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया मृत्यु एवं जन्म से आने वाले डाटा को फील्ड में भेजकर सत्यापित कराया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। संबंधित गांव के नंबरदार, तहसीलदार आदि की तस्दीक के बाद ही विभाग पेंशन रोकेगा।





















