
चंडीगढ़ के सेक्टर 45के ईडब्ल्यूएस मकान में लगी भयानक आग
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर 45 सी के ईडब्ल्यूएस मकान में भयानक आग लग गई है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर 45 सी के ईडब्ल्यूएस मकान न: 2335 में एक बजुर्ग दम्पति रहता है। जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, के घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लपटें आस पास के के घरो तक पहुँच रही थी।
स्थानीय पार्षद गुरप्रीत सिंह को इस बात की सुचना मिली तो वार्ड 34 में उनके द्वारा गठित आपदा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ खुद मौके पर जाकर कर मोर्चा सम्भाला व समय पर अग्नि शमन विभाग़ को सूचित कर के जान व माल का नुक़सान होने से बचाया लोग अपने बच्चों सहित घरों के बाहर आ गए । समय पर अग्नि शमन विभाग़ को सूचित किया गया। सुचना मिलते ही अग्नि शमन विभाग़ की तीन गाडिय़ा मोके पर पहुँची और जान व माल का नुक़सान होने से बचाया। अग्नि शमन विभाग़ व पुलिस विभाग के साथ मिल कर आग पर क़ाबू पाने का कार्य किया गया।





















