प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज
आज पीएम मोदी 4 अहम कार्यक्रमों को करेगें संबोधित
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री इस दिन चार अहम कार्यक्रमों में अपना संबोधन देंगे। सबसे पहले पीएम शनिवार को ही नामीबिया से 8 चीतों के भारत आने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत होगी. इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से ब्लड डोनेट करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोष पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया है वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि देश में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों को शनिवार को एक नई ताकत मिलेगी. नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को करीब 10:45 बजे मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ने का सुअवसर मिलेगा






















