
पंजाब नेशनल बैंक की बड़ी लापरवाही:
बक्से में रखे-रखे गल गए 42 लाख के नोट, चार अधिकारी संस्पेड
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता): उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों की लापरवाही के चलते 42 लाख के नोट पड़े-पड़े सड़ गए। दरअसल, 3 महीने पहले बैंक ने एक बक्से में 42 लाख रुपए भरकर रखे थे लेकिन बारिश के मौसम में बेसमेंट की दीवार में सीलन हो गई और बक्से में पानी चला गया।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और पीएनबी की विजिलेंस टीम फिलहाल मामले की जांच कर रही है। ब्रांच के 4 अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है






















