
पंजाब भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक जारी
विभिन्न मुद्दों को लेकर हो रही है बैठक
चंडीगढ, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता): आज चंडीगढ में पंजाब भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता मे हो रही है जिसमे विधायक खरीदने की कोशिश के आम आदमी पार्टी के आरोपों के अलावा विभिन्न मुद्दो को लेकर बैठक जारी है।
जानकारी के लिए बतां दे कि विधायक खरीदने की कोशिश के आम आदमी पार्टी के आरोपों के खिलाफ पंजाब भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कल राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से भी मुलाकात की थी। अश्विनी शर्मा ने कहा था कि उन्होंने इस बातचीत में आप पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता झूठी अफवाहें फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं और हर दिन आम आदमी पार्टी के किसी न किसी मंत्री या विधायक के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है। पार्टी ने इन सभी अफवाहों की सीबीआई जांच की मांग की है।























