
आप विधायक पठान माजरा की दूसरी पत्नी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत
पढि़ए कब तक लगी गिरफ्तारी पर रोक
चंडीगढ, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट ने पठान माजरा की दूसरी पत्नी गुरमीत कौर को अग्रिम जमानत दे दी है और उनकी गिरफ्तारी पर भी 21 सितंबर तक रोक लगा दी है. बता दें कि विधायक पठान माजरा ने गुरमीत कौर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।























