
चंडीगढ पीजीआई को दिया अब तक सबसे बडा गुप्त दान
दान मे दिये इतने करोड रूपये
चंडीगढ, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता) देश में कही न कही मंदिर गुरूद्धारो मे दान की खबरे आती रहती है लेकिन इस बार यह गुप्त दान एक अस्पताल को किया गया है और वह भी एक-दो करोड़ नहीं बल्कि पूरे 10 करोड़. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के इतिहास में पहली बार 10 करोड़ रुपये का गुप्त दान मिला है.दान देने वाले डॉक्टर पीजीआई के एक डिपार्टमेंट के एचओडी रह चुके हैं. मालूम हो कि इंस्टीट्यूट के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि दान के रूप में मिली है. सबसे बड़ी बात यह है कि डॉक्टर अपना नाम उजागर नहीं करना चाहते हैं.
गौरतलब है कि PGI चंडीगढ़ में ही डॉक्टर की भतीजी का रीनल ट्रांसप्लांट हुआ था. अपनी भतीजी के इलाज के दौरान ही उन्होंने मरीजों की परेशानी को देखा था. मरीजों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने दान करने का फैसला लिया.लेकिन किसे पता था कि डॉक्टर 10 करोड़ की भारी भरकम राशि दान करेंगे.






















