
आज चंडीगढ में मकान खरीदने का सपना हो सकता है साकार, जल्दी पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता):अगर आप चंडीगढ में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बडी ही खुशखबरी वाली खबर है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी)आज से 81 आवासीय और 97 व्यावसायिक संपत्तियों का ई-टेंडर करने जा रहा है। बोर्ड ने इस नीलामी में पहली बार 47 मकानों को रखा है। सभी संपत्तियों के आरक्षित मूल्य की जानकारी सीएचबी की वेबसाइट पर दे दी गई है। आप की जानकारी के लिए बतां दे कि आज सुबह 10 बजे से अपनी पसंदीदा संपत्ति के लिए बोली जमा करवा सकते हैं। बोली 11 अक्तूबर सुबह 10 बजे तक लगाई जाएगी। इसी दिन 10.15 बजे ई-बोली खोली जाएगी।























