
नई माइनिंग नीति को लेकर पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने दिया बडा झटका
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आज उस समय बडा झटका दिया है जब हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार नई माइनिंग नीति पर रोक लगा दी है। एनवायरमेंट क्लीयरेंस ना मिलने पर पंजाब सरकार की तरफ से नई माइनिंग नीति जारी की गई थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि सरकार के पास एनवायरमेंट क्लेरेंस न होने पर नया शब्द इस्तेमाल करके अवैध माइनिंग को वैध माइनिंग बनाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने अगली तारीख पर इस पर रोक लगा दी।























