अहमदाबाद में दर्दनाक हादसा हादसे में 7 लोगों के मौत की खबर
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) गुजरात में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई है। इस हादसे में 7 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा अहमदाबाद में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिर पड़ी। जिस वक्त लिफ्ट गिरी उस वक्त वहां 8 लोग खड़े थे। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन हितेश बारोट ने हादसे के बाद कहा कि अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया।