
इस वक्त की बडी खबर गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका
इतने विधायक होगें भाजपा मे शामिल,सीएम प्रमोद सावंत से की मुलाकात
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए. दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस सहित कांग्रेस पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि गोवा विधानसभा के सदस्यों की संख्या 40 है।























