
सिप्पी सिद्धू मर्डर केस: आज जेल से रिहा होगी कल्याणी सिंह
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) मोहाली फेज-3 निवासी कॉर्पोरेट एडवोकेट एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटर सुखमप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू (35) की हत्यारोपी कल्याणी सिंह आज बुड़ैल जेल से रिहा होगी।
बतां दे कि 20 सितंबर 2015 दिन रविवार को रात रात करीब 9 बजे सिप्पी सिद्धू की हत्या हुई थी. चंडीगढ़ में सेक्टर-27 स्थित पार्क के अंदर हाई कोर्ट के वकील और नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू का शव पुलिस ने बरामद किया था. पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर हमलावरों ने चार गोलियां मारी थी. इस कारण सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई थी. चंडीगढ़ पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तत्कालीन एसपी सिटी परमिंदर सिंह की अगुवाई में जांच शुरू कर दी थी.























