
कोटकपुरा गोलीकांड मामले में एसआईटी के समक्ष पेश हुए सुखबीर
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कोटकपुरा गोलीकांड मामले में एसआईटी के समक्ष पेश होने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बिक्रम सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, एनके शर्मा, एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
बता दें कि इससे पहले वह 6 सितंबर को बहबल कलां गोलीकांड मामले में एसआईटी के सामने पेश हुए था जहां उनसे करीब 3 घंटे तक पूछताछ चली थी।





















