
देश के 33 ठिकानों पर सीबीआई की सबसे बड़ी छापेमारी
इस मामले में हो रही कार्रवाई
हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर सहित इन जगहों पर जबरदस्त छापेमारी
चंडीगढ़, 13 सितंबर (विश्व समाचार)केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई देश के 33 ठिकानों पर छापे मार रही है यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के मामले में हो रही है।आपको बताते चलें कि, सीबीआई जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में ये छापेमारी कर रही है। जहां पर कार्रवाई में सीबीआई द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है।






















