
चंडीगढ़ पुलिस और साइबर क्राइम की बडी कार्रवाई
चीनी सरगना के लोन एप रैकेट का भंडाफोड़
चंडीगढ, 13 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस और साइबर क्राइम पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए एक चीनी सरगना के लोन एप रैकेट का भंडाफोड़ करने मे सफलता प्राप्त की है। इस ऑपरेशन मे पुलिस ने 20 लोगो को दबोचा है। पता चला हेै कि आरोपियों से पुलिस को 17 लाख नकद, 9 लैपटॉप, 41 मोबाइल फोन बरामद हुए है। विभिन्न ऑनलाइन एप्लिकेशन के जरिए यह रकम ठगी गई थी। यह रकम वान चेंग और अंशुल कुमार से बरामद हुई है। वान चेंग का वीजा वर्ष 2020 में एक्सपायर हो चुका था। वह भारत में गैरकानूनी ढंग से रह रहा था।
आईजीपी राज कुमार सिंह ने कहा, 10 दिनों के लंबे ऑपरेशन के दौरान चीनी सरगना के 20 अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ, पीएस साइबर क्राइम ने तत्काल ऋण ऐप रैकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
https://twitter.com/DgpChdPolice/status/1569321065922580480?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1569321065922580480%7Ctwgr%5E78e5b8a2bfdaa86835299e5086cebdaa3f353b57%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Findia-hindi%2Fchinese-loan-app-racket-busted-20-arrested-from-5-states-with-chinese-kingpin-wan-cheng-by-chandigarh-police-5627747%2F






















