
चंडीगढ़ इग्नू के नए क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभाल इन्होने संभाला
चंडीगढ, 13 सिंतबर (विश्ववार्ता) डॉ. भानु प्रताप सिंह ने करनाल मुख्यालय में चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार संभाल लिया हैद्य डॉ. सिंह नवोदय विद्यालय समिति में 05 वर्ष तक टीजीटी, पीजीटी गणित के रूप में सेवा के बाद इग्नू क्षेत्रीय केंद्र रायपुर, छत्तीसगढ़ में सहायक क्षेत्रीय निदेशक के रूप में 26 अप्रैल 2006 को इग्नू में शामिल हुए। उन्होंने इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में 01अप्रैल 2015 से काम किया। 2008 से 19 अप्रैल 2017 तक की अवधि के दौरान, उन्हें दो बार इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, अलीगढ़ का प्रभार दिया गया था। उन्होंने 11 फरवरी 2010 से 08 जनवरी 2011 और 28 सितम्बर 2016 से 19 अप्रैल 2017 तक प्रभारी, क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्य किया। उन्होंने गणित में एमएससी और एमफिल व शिक्षा में पीएचडी किया है। उन्होंने इग्नू से पीजीडीडीई, पीजीडीएचई, मेड, एमबीए और सीएचआर प्रोग्राम भी पूरा किया है।





















