
PM मोदी ने आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन का किया उद्घाटन
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन का उद्घाटन किया। विश्व डेयरी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह दुनियाभर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी साधन है। डेयरी सेक्टर की शुरुआत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना है।
प्रधानमंत्री बोले, “डेयरी क्षेत्र से आज 8 करोड़ परिवारों को रोजगार मिल रहा है। छोटे पैमाने के किसानों डेयरी की सबसे बड़ी ताकत है। इस पूरी प्रकिया में बीच में कोई मिडिल मैन नहीं होता, और ग्राहकों से जो पैसा मिलता है, उसका 70 प्रतिशत से ज्यादा किसानों की जेब में ही जाता है। पूरे विश्व में इतना ज्यादा रेशियो किसी और देश में नहीं है।”























