
पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वडिंग ने की बडी कार्रवाई
इस पूर्व विधायक को पार्टी से किया निकासित
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने पार्टी के पूर्व विधायक पिरमल सिंह धौला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बता दें आम आदमी पार्टी की टिकट से 2017 में पिरमल सिंह धौला भदौड़ सीट से विधानसभा का चुनाव जीते थे। उन्होंने सुखपाल सिंह खैरा के साथ आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। 2022 विधानसभा चुनाव में हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट की खातिर खूब भागदौड़ लगाई लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को मैदान में उतार दिया था।






















