नई दिल्ली: महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एवं पार्टी के संस्थापक सदस्य शरद पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। पवार अगले चार वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। राष्ट्रिय राजधानी में चल रही कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी के महाराष्ट्र मुख्य प्रवक्ता महेश भारत तापसे ने यह जानकारी दी।