**EDS: FILE PHOTO** Mumbai: In this Tuesday, Feb. 3, 2015 file photo, Swami Swaroopanand Saraswati interacts with media during a press conference in Mumbai. The religious leader passed away at the age of 99 on Sunday, Sept. 11, 2022. (PTI Photo)(PTI09_11_2022_000156A)
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती नहीं रहे
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) ज्योतिर्मठ और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। 9 साल की उम्र में घर छोड़ने वाले स्वरूपानंद सरस्वती को 1981 में शंकराचार्य की उपाधि मिली थी। आज उन्हें समाधि दी जाएगी।स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम आश्रम में दोपहर 3.30 बजे अंतिम सांस ली। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज बेंगलुरु में चल रहा था। हाल ही में आश्रम वापस लौटे थे। शुरूआती रिपोर्टों के अनुसार उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें कल यानि कि सोमवार (12 सितंबर 2022) को शाम पांच बजे परमहंसी गंगा आश्रम में समाधि दी जाएगी।