
हरियाणा मे शर्मनाक मामला: कलयुगी मां नवजात को मंदिर के गेट पर छोड फरार
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) आज इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला हरियाणा मे देखने को मिला जहां रादौर के गांव मे एक कलयुगी मां आज अपने नवजात बच्चे को ंदिर के गेट पर थैले में बांध कर फरार हो गई। सुबह जब मंदिर का पुजारी उठा तो उसने मंदिर के गेट पर बंधे थैले से रोने की आवाज सुनी। बताया जा रहा है कि नवजात बच्चा लडक़ा है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी कुंवारी मां ने अपना पाप छुपाने के लिए उसे मंदिर के गेट पर छोड़ दिया। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है प्री मच्योर होने के कारण नवजात को चिकित्सकों ने जांच के बाद सिविल अस्पताल यमुनानगर के नवजात शिशु केंद्र में भर्ती करवाया है, जहाँ नवजात उपचाराधीन है।





















