सोनाली हत्याकांड: सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत शुरू
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) सोनाली फोगाट के मर्डर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत शुरू हो गई। परिवार और खाप सोनाली के मर्डर की जांच से संतुष्ट नहीं है। इसलिए आज खाप कोई निर्णय ले सकती है। इससे पहले ढाका खाप सोनाली की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। सोनाली के परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत के पीछे राजनेताओं का हाथ है। सोनाली के हत्या के आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर को अदालत ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
























