
मोहाली पुलिस के सीआईए स्टाफ की बडी कार्रवाई
लारेंस बिश्नोई के गुर्गे भीमा को दबोचा
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता) मोहाली पुलिस के सीआईए स्टाफ ने आज बडी कार्रवाई करते हुए थाना सिटी खरड़ से कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गुर्गे मनप्रीत सिंह उर्फ भीमा को दबोचने मे बडी सफलता प्राप्त की है। मनप्रीत सिंह उर्फ भीमा के खिलाफ खरड़ में आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी भीमा को आज पुलिस कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लेगी।






















