
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब पुलिस के एएसआई ने गोली मारकर की आत्महत्या
आत्महत्या से पहले एसएचओ पर गालियां देने और जलील करने के आरोप
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि होशियारपुर के हरियाना थाने में तैनात एएसआई सतीश कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एएसआई ने आत्महत्या से पहले अपना वीडियो बनाया उसमे टांडा के एसएचओ पर गालियां देने और जलील करने के आरोप लगाए।
वीडियो में एएसआई ने कहा कि टांडा के एसएचओ देर रात औचक निरीक्षण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मुझसे ड्यूटी से संबंधित कुछ सवाल पूछे लेकिन इसके बाद वे मुझे जलील करने लगे। एएसआई ने आरोप लगाया कि एसएचओ ने उन्हें मां-बहन की गाली दी और जलील किया। उन्होंने एसएचओ से कहा कि इससे अच्छा आप मुझे गोली मार दें। वहीं मरने से पहले जो वीडियो सामने आई उसमें एएसआई कहता दिखाई दिया मेरा नाम सतीश कुमार है। 8 अक्तूबर को मैं थाने में ड्यूटी पर था कि रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चैकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। मैं 10 मिनटों तक उन्होंने एस.एच.ओ. ओंकार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मुझसे पूछा कि हाईकोर्ट मैटर कितने लगे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने कई ऐसे सवाल भी किए जो ड्यूटी अफसर से संबंध नहीं रखते थे।






















