दुमका के बाद गढ़वा में पेट्रोल कांड, युवक को जिंदा जलाया
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता) झारखंड के गढ़वा जिले में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। जानकारी के मुताबिक घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की है. इस घटना में युवक बुरी तरह से झुलस गया है. बताया जा रहा है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने दीपक सोनी नाम के युवक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.