
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय निधन विश्वभर में पसरा शोक
भारत समेत इन देशों का झुकेगा झंडा और क्यो
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद विश्वभर में दुख पसरा हुआ है। दुनिया के कई देशों के प्रमुख और जाने-माने लोगों से लेकर आम आदमी तक अपना संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं । इस परेशानी के बीच अहम सवाल ये उठता है कि अब महारानी के अलग होने के बाद आखिर किन-किन देशों में उनके सम्मान में झंडा झुकेगा और क्यों ऐसा होगा।
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर कम से कम 54 देशों में झंडा जरूर झुकेगा। इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सिर्फ ब्रिटेन की महारानी नहीं थीं, बल्कि वह उन 54 राष्ट्रमंडल देशों की भी प्रमुख थीं, जो कभी न कभी कॉमनवेल्थ गेम्स का भी हिस्सा रहीं हैं।
राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस) 54 स्वतंत्र देशों का एक अंतरसरकारी संगठन है। यह संगठन उन देशों का समूह है जो कि कभी ब्रिटिश साम्राज्य के गुलाम रहे हैं। ऐसे में इन देशों का झंडा तो जरूर झुकेगा। बाकी देश आज शोक के साथ अन्य जानकारी दे सकते हैं।























