
इस वक्त की बडी खबर
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब में गैंगवार की आशंका जताई
खुफिया एजेंसियों की ओर से पंजाब पुलिस को भेजा इनपुट
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) : इस वकत की बडी खबर पंजाब से आ रही है जहां केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब में गैंगवार की आशंका जताई है। एजेंसियों ने इस संबंध में पंजाब पुलिस को इनपुट दिया है और सतर्कता बरतने को कहा है। इनपुट में कहा गया है कि पुलिस चौकस रहे, क्योंकि बंबीहा गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि गैंगस्टरों की तरफ से अगर कोई बड़ी वारदात होती है तो यह राज्य में गैंगवार की शक्ल भी ले सकती है। हाल ही में, यह बात भी सामने आई थी कि बंबीहा गैंग सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर उस समय हमला करने की योजना बना रहा है, जब उसे पुलिस अदालत में पेश करने ले जा रही होगी
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए बंबीहा ग्रुप लगातार इंटरनेट मीडिया पर दावा कर रहा है। वहीं, पिछले दिनों पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस को भी ई-मेल से धमकी मिल चुकी है। खुफिया एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि पंजाब में बड़ी गैंगवार हो सकती है।























