• Latest
  • Trending

राज्य में नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए किया जाए सर्वे – मुख्यमंत्री

4 years ago
Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

5 hours ago
ਛਠ ਪੂਜਾ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਮੈਟਰੋ ਕੱਲ੍ਹ ਸਵੇਰੇ 4:30 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇਗੀ ਸੇਵਾਵਾਂ

ਛਠ ਪੂਜਾ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਮੈਟਰੋ ਕੱਲ੍ਹ ਸਵੇਰੇ 4:30 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇਗੀ ਸੇਵਾਵਾਂ

7 hours ago
ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਾਲਾਨਾ ਖਰਚਾ 10 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਗੁਣਾ ਹੋ ਕੇ 4.14 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਹੋਇਆ

ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਾਲਾਨਾ ਖਰਚਾ 10 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਗੁਣਾ ਹੋ ਕੇ 4.14 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਹੋਇਆ

7 hours ago
ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ ਵਿੱਚ 49ਵਾਂ ASEAN ਸਿਖਰ ਸੰਮੇਲਨ ਸ਼ੁਰੂ

ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ ਵਿੱਚ 49ਵਾਂ ASEAN ਸਿਖਰ ਸੰਮੇਲਨ ਸ਼ੁਰੂ

7 hours ago
‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਦੇਖਣੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦੇਵੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਦੇਖਣੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦੇਵੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

8 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ 5-5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਲਈ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਐਲਾਨ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ 5-5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਲਈ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਐਲਾਨ

8 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

8 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ‘ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ’ 

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ‘ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ’ 

9 hours ago
ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਖਸਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਕਾਰਨ ਅੱਠ ਹੋਰ ਮੌਤਾਂ, ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1300 ਤੋਂ ਪਾਰ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਖਸਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਕਾਰਨ ਅੱਠ ਹੋਰ ਮੌਤਾਂ, ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1300 ਤੋਂ ਪਾਰ

9 hours ago
ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

11 hours ago
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਮਿਜ਼ੋਰਮ ਵਿੱਚ ‘Ropuiliani Tribal Freedom Fighters Museum’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਮਿਜ਼ੋਰਮ ਵਿੱਚ ‘Ropuiliani Tribal Freedom Fighters Museum’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

11 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,835 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,835 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ

11 hours ago
Hindi News
English News
Monday, November 16, 2026
No Result
View All Result
17 °c
Chandigarh
20 ° Mon
20 ° Tue
20 ° Wed
19 ° Thu
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

राज्य में नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए किया जाए सर्वे – मुख्यमंत्री

September 8, 2022
in हिन्दी न्यूज़
राज्य में नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए किया जाए सर्वे – मुख्यमंत्री

राज्य में आयोजित होने वाले ब्लड डोनेशन कैंपों की जानकारी दर्ज करने के लिए पोर्टल किया जाएगा विकसित- मनोहर लाल

जिला अस्पतालों में फर्स्ट –  ऐड विंग की जाए स्थापित – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 8 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्र खोलने से संबंधित एक सर्वे करवाया जाए, जिससे यह पता लग सके कि आज के समय में किस जिले में कितने नशा मुक्ति केंद्र खोलने की आवश्यकता है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग रेड क्रॉस सोसाइटी या अन्य संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों की भी जानकारी एक प्लेटफार्म पर एकत्रित करे।

उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है, जिस पर तुरंत लगाम लगाने की आवश्यकता है। राज्य सरकार नशे की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस कार्य में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। सभी अधिकारी गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज हरियाणा राजभवन में आयोजित राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, जो भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की हरियाणा राज्य शाखा के अध्यक्ष हैं, की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की हरियाणा राज्य शाखा की प्रबंध समिति की बैठक के दौरान दिए।

उन्होंने कहा कि युवा जल्दी नशे की गिरफ्त में आते हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और रेडक्रॉस सोसाइटी इत्यादि सभी हितधारकों को स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूक करने पर जोर देना चाहिए और अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिलों में बने नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की निगरानी हेतु एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे महीने में एक बार अपने-अपने जिलों में बने नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा कर वहां दी जा रही सुविधाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लेंगे।

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसयटी को ‘जहां कम-वहां हम’ की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए आमजन के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सेवाभाव से कार्य करना चाहिए।

जिला अस्पतालों में फर्स्ट –ऐड विंग स्थापित की जाए

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी जिला अस्पतालों में फर्स्ट – ऐड की ट्रेनिंग के लिए एक विंग स्थापित की जाए, जिसके तहत रेडक्रॉस द्वारा दी जाने वाली फर्स्ट -एड की ट्रेनिंग इन विंग के माध्यम से प्रदान की जाए।

श्री मनोहर लाल ने यह भी निर्देश दिए कि एक पोर्टल विकसित किया जाए, जिस पर जिले के सरकारी अस्पतालों, निजी अस्पतालों और रेड क्रॉस या विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित एंबुलेंस की जानकारी दर्ज की जाए, जिससे लोगों को अलग-अलग माध्यमों की बजाय सिंगल प्लेटफॉर्म पर संपर्क करने की सुविधा मिलेगी।

आवश्यकतानुसार खोले जाएंगे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

प्रदेश में लोगों को सस्ती दवाई उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला उपायुक्त सीएमओ को निर्देश जारी करें कि वह अपने-अपने जिलों में अध्ययन कर यह पता लगाएं कि किन-किन स्थानों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की आवश्यकता है। इस अध्ययन के बाद आवश्यकतानुसार प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आमजन, विशेष तौर पर जहां मरीजों की संख्या ज्यादा है, ऐसे स्थानों पर इस प्रकार के केंद्र खोले जाने चाहिए ताकि लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध हो सकें।

राज्य में ब्लड डोनेशन कैंपों की जानकारी दर्ज करने के लिए पोर्टल किया जाए विकसित

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ब्लड डोनेशन के संबंध में एक पोर्टल विकसित किया जाए जिस पर रेड क्रॉस सोसाइटी या अन्य संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले ब्लड डोनेशन कैंपों की जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे यह पता लगेगा कि राज्य में वर्ष में कितने ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाते हैं और कितना यूनिट ब्लड एकत्रित होता है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों जैसे टीबी उन्मूलन, पोलियो अभियान, मलेरिया, नशा मुक्ति केंद्र, रक्तदान शिविर इत्यादि सभी प्रकार की गतिविधियों का संपूर्ण रिकॉर्ड एक स्थान पर एकत्रित किया जाए। इसके अलावा अन्य संस्थाएं जो भी इस प्रकार की गतिविधियां संचालित कर रही हैं, उनसे भी संपर्क स्थापित कर सभी जानकारियां इस पोर्टल पर दर्ज की जाए।

18 वर्ष से अधिक आयु वाले मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की देखभाल हेतु नई योजना बनाने पर किया जाए विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में, 18 वर्ष आयु तक के मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए देखभाल करने की व्यवस्था है, परंतु 18 वर्ष से ऊपर आयु के व्यक्तियों के लिए इस प्रकार की कोई संस्थागत व्यवस्था नहीं है। उनकी देखभाल के लिए भी एक योजना बनाने की संभावना तलाशी जाएं।

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे वृद्ध आश्रमों में वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की सुविधाओं की कमी नहीं आनी चाहिए। व्यवस्थाएं एकदम दुरुस्त होनी चाहिए और वृद्धजनों की देखभाल अच्छी तरह सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ईज ऑफ लिविंग की दिशा में आगे बढ़ रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ईज ऑफ लिविंग की दिशा में बढ़ते हुए आमजन को घर बैठे ही सभी सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। सरकार का ध्येय आमजन के जीवन को सुखद बनाना है। इसलिए सभी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शी तरीके से पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चत किया जा रहा है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सेंट जॉन एंबुलेंस द्वारा संचालित एंबुलेंस और ड्राइवर को स्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित किया जाएगा और अब इनका संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।

समर्पण पोर्टल पर पंजीकृत वॉलंटीयर्स का लें सहयोग

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक कार्यों में सेवाभाव से योगदान देने वाले व्यक्तियों के लिए समर्पण पोर्टल विकसित किया है, जिस पर लगभग 5 हजार वॉलंटीयर्स ने अपना पंजीकरण करवाया है। रेडक्रॉस सोसायटी जिलों में अपनी गतिविधियों के लिए इन वॉलंटीयर्स का सहयोग लें।

बैठक में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त श्री वी एस कुंडू, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव श्री अरूण गुप्ता, राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, संबंधित जिला उपायुक्त, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं श्रीमती वीना सिंह सहित रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

by Navjot
November 15, 2026
0

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)  ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਹੇਠਾਂ...

Most Popular

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

by Navjot
5 hours ago
0

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)  ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਹੇਠਾਂ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 