
अमृतसर मे निहंगो ने युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत
चंडीगढ 8 सिंतबर ( विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के अमृतसर के अधीन आते इलाका कहियांवाला बाजार से आ रही है जहां देर रात निहंगों ने एक युवक को हथियारों से काट डाला। घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान हरमनजीत सिंह (22) निवासी गांव चाट्टीविंड के रूप में हुई है। यह सारी घटना पास में लगे होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरु कर दी है। निहंगों के साथ युवक पर हमला करने वाले तीसरे सिख युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निहंग सिखों की पहचान चरणजीत सिंह व तरुणदीप सिंह के तौर पर हुई है।






















