
केजरीवाल ने BJP को दिया बड़ा झटका
भाजपा प्रभारी सतेंद्र सिंह AAP पार्टी में हुए शामिल
चंडीगढ 8 सिंतबर ( विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व भाजपा के सिरसा जिल के प्रभारी रहे सतेन्द्र सिंह ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। आम आदमी पार्टी जॉइन करते समय आम आदमी पार्टी के नेता पूर्व सांसद अशोक तंवर सासद सुशील गुप्ता मौजूद रहे। बता दें कि सत्येंद्र ने 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट से चुनाव भी लड़ा था। आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि वे आदमपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। आम आदमी पार्टी की विचारधारा से वे प्रभावित हैं। मूल रूप से गांव न्योली खुर्द से संबंध रखने वाले सतेंद्र सिंह 2014 में आदमपुर से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं। वे आदमपुर की जनता के बीच लगातार सक्रिय हैं और जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं।





















