अमेरिका के टेनेसी में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत
चंडीगढ 8 सिंतबर ( विश्ववार्ता) अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। शूटर ने गोलीबारी को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर दिया। गोलीबारी के कारण कई लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है, हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। शूटर ने एक ऑटोपार्ट की दुकान में घुस कर कई ग्राहकों को गोली मारी। दुकान में घुसने से पहले उसने लाइव स्ट्रीम में कहा था कि ये मजाक नहीं है। पुलिस ने आरोपी की पहचान ईजेकील केली (19) के रूप में की है।























