कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग
3 हजार एकड़ जमीन जलकर राख
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) दक्षिणी कैलिफोर्निया में जंगल की आग में दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कैलिफोर्निया के सिस्कियौ काउंटी में तेजी से बढ़ रही जंगल की आग में दो लोगों की मौत हो गई। ओक के जंगल में तेजी से फैलती आग ने अब तक 15 हज़ार से अधिक एकड़ की वन ज़मीन को जला कर खाक कर दिया है. हालांकि कैलिफोर्निया के अग्निशमन विभाग का कहना है कि आग लगने की प्रक्रिया इस बार पहले की तरह चरम पर नहीं है और दमकलकर्मी स्थिति को काबू में करने की कोशिश रहे हैं.
























