
मंगोलियाई राष्ट्रपति नेे खास मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया यह खास उपहार
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगोलियाई राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख को ‘विशेष उपहार’ के लिए धन्यवाद दिया है। मंगोलिया की यात्रा पर भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देश के राष्ट्रपति ने बुधवार को एक घोड़ा उपहार स्वरूप दिया सिंह ने सफेद घोड़े की तस्वीर के साथ बुधवार को ट्वीट किया, मंगोलिया में मेरे खास दोस्तों की ओर से दिया गया विशेष उपहार। मैंने इस सुंदर घोड़े का नाम ‘तेजस’ रखा है। राष्ट्रपति खुरेलसुख को धन्यवाद। मंगोलिया को धन्यवाद।
राजनाथ सिंह ने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया, उलानबटोर में मंगोलिया के राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख से अच्छी मुलाकात हुई।
A special gift from our special friends in Mongolia. I have named this magnificent beauty, ‘Tejas’.
Thank you, President Khurelsukh. Thank you Mongolia. pic.twitter.com/4DfWF4kZfR
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 7, 2022























