भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) ब्रिटेन की नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त करने समेत अपनी कैबिनेट के शीर्ष पदों पर नियुक्ति की मंगलवार को घोषणा की. कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में शुरुआत में ट्रस के खिलाफ खड़ी हुईं ब्रेवरमैन ने मुकाबले से बाहर होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया था.