– आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से मेक इंडिया नं.-1 कैंपेन की करेंगे शुरूआत
– हमें मिलकर भारत को दुनिया का नं.-1 देश बनाना है और हमें हर देशवासी को इस मुहिम से जोड़ना है, इसके लिए मैं पूरे देश की यात्रा करूंगा- अरविंद केजरीवाल
– आप 9510001000 नंबर पर मिस्ड कॉल कर इस मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन से जुड़ सकते हैं- अरविंद केजरीवाल
– भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को शानदार व फ्री शिक्षा देनी होगी और पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा- अरविंद केजरीवाल
– स्कूलों को शानदार बनाने का काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अच्छी बात ये है कि अब यह शुरू हो गया है, हम मिलकर ये सब करेंगे और भारत अब रूकेगा नहीं- अरविंद केजरीवाल
– अगर आजादी के बाद ही देशभर में शानदार स्कूल खुले होते, तो सभी को अच्छी शिक्षा मिली होती और हमारा देश गरीब देश नहीं होता- अरविंद केजरीवाल
– भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए 130 करोड़ लोगों को एक साथ आना पड़ेगा और एक परिवार की तरह मिलकर मेहनत करनी पड़ेगी- अरविंद केजरीवाल
– प्रधानमंत्री ने एलान किया है कि 14500 सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाया जाएगा, लेकिन इतने से क्या होगा, देश भर में तो 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं- अरविंद केजरीवाल
– अगर हम एक साल में महज 14500 स्कूलों को अच्छा करेंगे, तो 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को अच्छा करने में 70-80 साल लग जाएंगे – अरविंद केजरीवाल
– मेरी पीएम से अपील है कि सभी राज्य सरकारों के साथ प्लान बनाया जाए, ताकि अगले 5 साल में देश के सभी 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ मॉडर्न बनाने का लक्ष हासिल किया जा सके- अरविंद केजरीवाल
– दुनिया का एक भी विकसित देश ऐसा नहीं है, जो अमीर बन गया हो और उसने अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम न किया हो- अरविंद केजरीवाल
चंडीगढ़/नई दिल्ली, 06 सितंबर, 2022 (विश्व वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देश के 130 करोड़ लोगों को साथ ले भारत को दुनिया का नं.-1 देश बनाएंगे। इसके लिए वे कल अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से मेक इंडिया नं.-1 कैंपेन की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नं.-1 देश बनाना है और इस मुहिम से हर देशवासी को जोड़ना है। इसके लिए मैं पूरे देश की यात्रा करूंगा। आप 9510001000 नंबर पर मिस्ड कॉल कर इस कैंपेन से जुड़ सकते हैं। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने के लिए सबसे पहले हमें अपने बच्चों को शानदार व फ्री शिक्षा देनी होगी और पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। यह काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अच्छी बात ये है कि अब यह शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एलान किया है कि देश के 14500 सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाया जाएगा, लेकिन इतने से क्या होगा? देश भर में 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं। अगर हम एक साल में महज 14500 स्कूलों को अच्छा करेंगे, तो 10.50 लाख स्कूलों को अच्छा करने में 70-80 साल लग जाएंगे। इसलिए मेरी पीएम से अपील है कि सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्लान बनाया जाए, ताकि अगले 5 साल में देश के सभी 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ मॉडर्न बनाने का लक्ष हासिल किया जा सकें।
अगर देश के 130 करोड़ लोग एक साथ मिल जाएं, तो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने से कोई नहीं रोक सकता- अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक डिजिटल प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले हमने एक कैंपेन मेक इंडिया नंबर-1 चालू किया था। देश के 130 करोड़ लोगों का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बने। लोगों का प्रश्न है कि हमें आजाद हुए 75 साल हो गए, फिर भी भारत पिछड़ा क्यों रह गया? इस दौरान कितने देश हमसे आगे निकल गए। आज जब दुनिया में कहा जाता है कि भारत एक गरीब और पिछड़ा देश है, तो बहुत तकलीफ होती है। देश के 130 करोड़ लोगों का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर वन, विकसित, अमीर, सर्वश्रेष्ठ व शक्तिशाली देश बने। पिछले 75 साल में इन्हीं नेताओं और इन्हीं पार्टियों की वजह से भारत पिछड़ा रह गया। अगर देश को इनके भरोसे छोड़ दिया, तो अगले 75 साल और भारत पिछड़ा ही रह जाएगा। अब 130 करोड़ लोगों को एक साथ आना पड़ेगा और 130 करोड़ लोगों का एलाइंस करना पडे़गा। देश के 130 करोड़ लोगों को एक टीम और एक परिवार की तरह मिलकर मेहनत करनी पड़ेगी। अगर देश के 130 करोड़ लोग मिल जाएं, तो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। यही हासिल करने के लिए मैंने एलान किया था कि मैं पूरे देश की यात्रा करूंगा। मैं हर राज्य में जाउंगा। लोगों से मिलूंगा और लोगों को इस आंदोलन से जोड़ने की कोशिश करूंगा। कल मैं इस अभियान की शुरूआत कर रहा हूं।
आप 9510001000 पर मिस्ड कॉल कर मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन से जुड़ सकते हैं- अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पाटी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे पहले मैं इस अभियान की शुरूआत अपने जन्म स्थान हरियाणा से करने जा रहा हूं। मैं हरियाणा में स्थित हिसार के शिवानी में पैदा हुआ था। मैं हिसार से अपनी इस शुभ और पवित्र यात्रा की शुरूआत करने जा रहा हूं। वहां से एक-एक करके सभी राज्यों में जाउंगा और लोगों को जोड़ेंगे। मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन से जो भी लोग जुड़ना चाहते हैं, वे इस नंबर 9510001000 पर मिस्ड कॉल करके हमारे साथ जुड़ सकते हैं।
जैसे ही देश आजाद हुआ था, हमें सबसे पहला काम देश के कोने-कोने में शानदार सरकारी स्कूल बनाने चाहिए थे- अरविंद केजरीवाल
‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने अक्सर कई बार बोला है कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए बहुत सारे काम करने हैं। लेकिन आवश्यक शर्त यह है कि जब तक हमारे देश के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी, शानदार और फर्स्ट क्लास की शिक्षा नहीं मिलेगी, जैसे अमीरों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा मिलती है, वैसी ही शिक्षा इस देश के हर बच्चे को मिलनी चाहिए। चाहे वो गरीब घर का हो या मिडिल क्लास का हो, उसे अच्छी से अच्छी और फ्री में शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। 1947 में हमारा देश आजाद हुआ। उसके बाद हमने कई क्षेत्रों में तरक्की तो किया। लेकिन उस समय एक बड़ी गलती रह गई। जैसे ही देश आजाद हुआ था, हमें सबसे पहला काम गांव-गांव के अंदर शानदार सरकारी स्कूल बनाने चाहिए थे। कोने-कोने के अंदर शानदार स्कूल बनाने चाहिए थे। अगर उस समय यह काम कर जाते, तो आज भारत के लोग शिक्षित होते। अगर पूरा देश आज शिक्षित होता और सारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिली होती, तो हमारा देश आज गरीब नहीं होता। हमारे 75 साल खराब हो गए।
हम सब को मिलकर अगले पांच साल में देश के 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ ठीक करना है- अरविंद केजरीवाल
‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी ने एक एलान किया कि देश भर में 14500 सरकारी स्कूलों को अच्छा व मॉडर्न बनाया जाएगा। यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन महज 14500 स्कूलों को अच्छा करने से क्या होगा? देश भर में 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं। अगर 14500 स्कूलों को एक साल में अच्छा करेंगे, तो 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को अच्छा करने में 70-80 साल लग जाएंगे। इतना समय तो नहीं है। वैसे ही हमारे 75 साल खराब हो गए हैं। मेरी प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार से अपील है कि सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्लान बनाया जाए और देश भर में स्थित 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ मॉडर्न और अच्छी गुणवत्ता का बनाया जाए। साथ ही, कोशिश यह की जाए कि अगले 5 साल के अंदर हम यह लक्ष्य हासिल कर सकें। जब तक हमारे देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहंी मिलेगी, तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है। आप दुनिया का किसी भी विकसित देश को उठा कर देख लीजिए, जिसमें जापान, फ्रांस, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा और यूरोप के देश हैं, इनमें से एक देश बता दीजिए, जो विकसित और अमीर बन हो गया है और उन्होंने अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम नहीं किया हो। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिए बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। इसलिए 14500 सरकारी स्कूल तो एक तरह से समुद्र में बूंद की तरह हैं। देश भर में 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं और हम सब को मिलकर इन सभी स्कूलों को अगले पांच साल में एक साथ ठीक करना है।