
चर्चों की सिक्योरिटी को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस
जानिए क्या है पूरा मामला
चंडीगढ 6 सिंतबर ( विश्ववार्ता) पंजाब में गिरजाघरों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पंजाब मे पिछले दिनो चर्च मे मूर्ति की बेअदबी को लेकर सूबे मे मचे बवाल को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने चर्चों की सुरक्षा के इंतजामों पार स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है। हाईकोर्ट मे इसके खिलाफ नेशनल क्रिश्चियन लीग ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की थी
जानिए क्या है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि तरनतारन जिले के कस्बा पट्टी अधीन आते गांव ठक्करपुरा स्थित प्रसिद्ध चर्च को गत दिवस कुछ कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने निशाना बना कर मूर्तियों की तोड़फोड़ की थी। इसके बाद यह मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया था। इस मामले में याचिका दायर करते हुए पंजाब के सभी गिरजाघरों और इसाई समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई थी। नेशनल क्रिश्चियन लीग के अध्यक्ष जगदीश मसीह और चंडीगढ़ के सुखजिंदर गिल ने उक्त याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आज पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है।























