बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना आज से भारत दौरे पर
PM शेख हसीना की पीएम मोदी के साथ वार्ता आज
चंडीगढ 6 सिंतबर ( विश्ववार्ता) बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते और व्यापार को नई ऊंचाइयां देने के लिए कुशियारा नदी जल बंटवारे समेत जल प्रबंधन, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत सात समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। दौरे के एजेंडे में रक्षा सहयोग बढ़ाना, क्षेत्रीय परिवहन संपर्क मजबूत करना और दक्षिण एशिया में स्थायित्व के लिए प्रयास करना भी शामिल है।