पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर
चंडीगढ 5 सिंतबर ( विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर है। चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी दी है। पीजीआईएमईआर ने एक बयान में कहा कि वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के मुखिया बादल को हल्के बुखार के साथ पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था
पूर्व सी.एम. एडवांस कार्डियक सैंटर में एडमिट हैं। प्राइवेट वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया, जहां सीनियर प्रो. मनोज कुमार रोहित की निगरानी में उन्हें रखा गया है।