
आज चंडीगढ़ सरकारी स्कूलों के शिक्षक ब्लैक डे के रूप में मनाएंगे टीचर्स डे
राज्यपाल के आवास की ओर करेगें कूच
इन प्रमुख मांगो को लेकर उतरेंगे सडक़ों पर
चंडीगढ 5 सिंतबर ( विश्ववार्ता) आज पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा है वही चंडीगढ सरकारी स्कूलो के अध्यापक आज के दिन को ब्लैक डे के रूप मे मना रहे है। आज स्कूल की छुट्टी के बाद सेक्टर-17 में जुटेंगे। वहां से विरोध करते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के आवास की ओर कूच करेंगे।
जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स के महासचिव रणबीर राणा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में टीचर्स को नियमित करना, सैलरी, DA, समान कार्य समान वेतन, सेंटर का पे स्केल, ट्रांसफर पॉलिसी, आउटसोर्स कर्मचारियों का कम से कम 3 वर्षों का कॉन्ट्रैक्ट आदि शामिल है। वहीं सबसे बड़ा मुद्दा कॉन्ट्रैक्ट, गेस्ट टीचर्स के खाली पदों को आने वाली भर्ती में शामिल करना, SSA की सैलरी और DA तथा CRC, URC की सैलरी को कम करने का मुद्दा तथा STT टीचर्स की 11 सालों से सैलरी नहीं बढ़ने का मुद्दा अहम है।।























