चंडीगढ 5 सिंतबर ( विश्ववार्ता) : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। पालघर इलाके में उनकी कार रोड डिवाइडर से टकरा गई, जिस कारण उनकी मौत हो गई। यह हादसा दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब मुंबई अहमदाबाद हाइवे के रास्ते में सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें साइरस मिस्त्री और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।
नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक और चाय से लेकर स्टील तक बनाने वाली 100 अरब डॉलर की कंपनी टाटा ग्रुप और मिस्त्री की जंग एक समय में भारत के कॉरपोरेट की सबसे चर्चित लड़ाई रही थी। चार साल तक वो देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक टाटा ग्रप के प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने के बाद अचानक उन्हें पद से हटा दिया गया।।
























