
शिक्षक दिवस पर पंजाब की अध्यापिका ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
1.5 करोड़ की कोठी गुरुद्वारा साहिब को दी दान
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ 5 सिंतबर ( विश्ववार्ता) पंजाब की एक अध्यापिका ने शिक्षक दिवस पर बड़ी अनूठी मिसाल पेश की है। महिला अध्यापिका ने खुद की जायदाद का कोई वारिस न होने के कारण लुधियाना के पाश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में स्थित अपनी 1.5 करोड़ की 200 गज की आलीशन कोठी गुरुद्वारा सिंह सभा को दान में दे दी। वालिया ने कहा कि उनको खुशी है कि यह संपत्ति लोक कल्याण में काम आएगी। वरिंदर कौर वालिया पेशे से अध्यापक हैं और पठानकोट के स्कूल में अध्यापिका हैं। उनके कोई औलाद नहीं है, ऐसे में रिश्तेदारों की कोठी पर नजर थी, लेकिन वरिंदर कौर का मन यह था कि इसे जरूरतमंद लोगों को सेवाएं देने का केंद्र बनाया जाए।
इस अवसर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुलबहार सिंह ने कहा कि वालिया परिवार के इस नेक कार्य की सराहना करते हैं और इस कोठी में सबसे पहले एक अत्याआधुनिक मेडिकल लैब खोली जाएगी। इसमें मरीजों के विभिन्न तरह के टेस्ट 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।























