आज से पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे राजनाथ सिंह
चंडीगढ 5 सिंतबर ( विश्ववार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और वैश्विक भू राजनीति में उथलपुथल के बीच दोनों देशों के साथ भारत के रणनीतिक एवं रक्षा संबंधों का विस्तार करना है। सिंह पांच से सात सितंबर तक मांगोलिया की यात्रा पर रहेंगे। यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा इस पूर्वी एशियाई देश की पहली यात्रा होगी।
























