
ब्यास: निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच झड़प से स्थिति तनावपूर्ण
डेरा परिसर के चारों ओर सुरक्षाबल तैनात
चंडीगढ 5 सिंतबर ( विश्ववार्ता) निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच कल हुई झड़प के बाद अब भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डेरा परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। पुलिस ने कहा कि झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर पत्थर और ईंट फेंके और कुछ व्यक्तियों ने हवा में गोलियां चलायीं। अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्न शर्मा ने कहा कि निहंगों और डेरा समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और अब स्थिति नियंत्रण में है।। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच इस पर बहस हो गई। पुलिस के अनुसार, निहंगों में से एक ने कथित तौर पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के एक सुरक्षा प्रभारी पर हमला कर दिया, जिसकी पहचान परमदीप सिंह तेजा के रूप में हुई और उसके कंधे में चोट लगी है।






















