भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
चंडीगढ 3 सिंतबर ( विश्ववार्ता)बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के पंचकूला मनसा देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माता के सामने माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सांसद सुनिता दुग्गल और बीजेपी महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष लतिका शर्मा, सांसद रतनलाल कटारिया और कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है