नई पीढ़ी को नहीं आ रहे अब 32 दांत, अकल दाढ़ भी गायब!
क्या आपने गिने है अपने दांत
BHU का चौंकाने वाला खुलासा
चंडीगढ 3 सिंतबर ( विश्ववार्ता) काशी हिंदू विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंस में एक रिसर्च के बाद दावा किया है कि 21वीं सदी में आबादी के पांचवे हिस्से में बत्तीस की जगह कुल 28 दांत ही आ रहे हैं। यानि 20 फीसदी युवाओं में अक्ल दाढ़ नहीं आई है। इसकी तादाद लगातार बढ़ रही है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इस अध्ययन में दावा किया गया है कि 35 फीसदी युवाओं में यदि 32 दांत आए भी हैं तो वो टेढ़े-मेढ़े हैं। युवाओं को ये दांत ठीक करवाना पड़ता है, या फिर इन्हें निकलवाना पड़ता है। इन अक्ल दाढ़ में नुकालीपन आ जाता है, जिससे गालों के अंदरुनी हिस्सों में घाव बनने लगते हैं। ये कैंसर का भी कारण बन सकते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर के परामर्श के बाद कई लोग ये टेढे-मेढ़ें दांत निकलवा देते हैं। वहीं तकरीबन 20 फीसदी युवाओं में तो अक्ल दाढ़ आ ही नहीं रही है।
























