• Latest
  • Trending
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में बदल दी है राजनीति संस्कृति – जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में बदल दी है राजनीति संस्कृति – जेपी नड्डा

4 years ago
Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

3 hours ago
ਛਠ ਪੂਜਾ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਮੈਟਰੋ ਕੱਲ੍ਹ ਸਵੇਰੇ 4:30 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇਗੀ ਸੇਵਾਵਾਂ

ਛਠ ਪੂਜਾ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਮੈਟਰੋ ਕੱਲ੍ਹ ਸਵੇਰੇ 4:30 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇਗੀ ਸੇਵਾਵਾਂ

5 hours ago
ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਾਲਾਨਾ ਖਰਚਾ 10 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਗੁਣਾ ਹੋ ਕੇ 4.14 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਹੋਇਆ

ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਾਲਾਨਾ ਖਰਚਾ 10 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਗੁਣਾ ਹੋ ਕੇ 4.14 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਹੋਇਆ

5 hours ago
ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ ਵਿੱਚ 49ਵਾਂ ASEAN ਸਿਖਰ ਸੰਮੇਲਨ ਸ਼ੁਰੂ

ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ ਵਿੱਚ 49ਵਾਂ ASEAN ਸਿਖਰ ਸੰਮੇਲਨ ਸ਼ੁਰੂ

5 hours ago
‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਦੇਖਣੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦੇਵੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਦੇਖਣੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦੇਵੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

6 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ 5-5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਲਈ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਐਲਾਨ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ 5-5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਲਈ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਐਲਾਨ

6 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

6 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ‘ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ’ 

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ‘ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ’ 

7 hours ago
ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਖਸਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਕਾਰਨ ਅੱਠ ਹੋਰ ਮੌਤਾਂ, ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1300 ਤੋਂ ਪਾਰ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਖਸਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਕਾਰਨ ਅੱਠ ਹੋਰ ਮੌਤਾਂ, ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1300 ਤੋਂ ਪਾਰ

7 hours ago
ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

9 hours ago
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਮਿਜ਼ੋਰਮ ਵਿੱਚ ‘Ropuiliani Tribal Freedom Fighters Museum’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਮਿਜ਼ੋਰਮ ਵਿੱਚ ‘Ropuiliani Tribal Freedom Fighters Museum’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

9 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,835 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,835 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ

9 hours ago
Hindi News
English News
Monday, November 16, 2026
No Result
View All Result
19 °c
Chandigarh
20 ° Mon
20 ° Tue
20 ° Wed
20 ° Thu
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में बदल दी है राजनीति संस्कृति – जेपी नड्डा

September 2, 2022
in हिन्दी न्यूज़

स्वास्थ्य सेवाओं की और अधिक सुविधा हेतु कैथल में होगा 997 करोड़ से मेडिकल कॉलेज का निर्माण :- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

समाज को परिवार मानकर यूं ही करते रहेंगे सेवा – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़, 2 सितम्बर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में राजनीतिक संस्कृति को बदलने का कार्य किया है। विकास के दृष्टिगत समूचे देश व प्रदेश में पारदर्शी प्रणाली से व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब संबंधित व्यक्ति को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। बिचौलिया राज को खत्म किया गया है। वर्तमान परिवेश में भारत देश लेने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को कुछ न कुछ देने वाला राष्ट्र बन गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए कैथल में 997 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कैथल की नई अनाज मंडी में आयोजित अमृत काल संकल्प रैली में संबोधित कर रहे थे। इस रैली में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने देश व प्रदेश की धरा से जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद को समाप्त करके प्रत्येक वर्ग के कल्याणार्थ अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया को नई दिशा दे रहा है। प्रतिदिन 37 किलोमीटर हाईवे,9.5 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाए जा रहे हैं, जल्द ही 220 नए एयरपोर्ट बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आज देश व प्रदेश में करोड़ों रुपये का विदेशी निर्यात हो रहा है। पिछले दिनों लंदन में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में देश के खिलाड़ियों ने 22 गोल्ड मेडल जीतने का कार्य किया। हरियाणा प्रदेश खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कर रहा हैं आज खेलों का मतलब ही हरियाणा है। हरियाणा प्रदेश की खेल नीति से प्रभावित होकर उसका अनुसरण दूसरे प्रदेश भी कर रहे हैं।

श्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं। ओबीसी को संवैधानिक दर्जा भी मोदी सरकार ने दिया है। प्रधानमंत्री आवास शहरी व ग्रामीण योजना के तहत अढ़ाई करोड़ से अधिक मकान बनाए जा चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विकास की गति को यूं ही निरंतर चलाते हुए गति शक्ति योजना से 100 लाख करोड़ खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। आज हरियाणा पूरी तरह से ओडीएफ हो चुका है, जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल बधाई के पात्र हैं।

समाज को परिवार मानकर यूं ही करते रहेंगे सेवा – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। हम समाज को अपना परिवार मानकर यूं ही सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कैथल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित अमृत काल संकल्प रैली में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने रैली में पहुंची जनता का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह बेहद सुखद अनुभव है कि महज तीन दिन की सूचना पर इतनी बड़ी रैली आयोजित की गई और इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब सरकार बनी तो उन्होंने सोच लिया था कि हरियाणा के लोगों को जात-पात में नहीं बंटने देंगे। तभी उन्होंने हरियाणा एक- हरियाणवी एक का नारा आगे बढ़ाया। हमें खुशी है कि हमने 8 साल में प्रदेश को जातिगत घुण को स्पर्श नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों के जीवन में सरलता कैसे लाई जाए, हरियाणा की छवि कैसे बदली जाए, हमने इस पर काम किया। 2014 से पहले हरियाणा की विशेष तरह की छवि थी। उस छवि को बदलने की प्रेरणा भी हमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिली। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमने इसे बदलकर दिखाया। हमने यह भी कर के दिखाया कि सरकार कैसे काम करती है। सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया।

हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही सरकार

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। लगभग जिलों में या तो मेडिकल कॉलेज खोले जा चुके हैं, या उनमें मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में काम चल रहा है। कैथल जिले में भी मेडिकल कॉलेज की नींव रख दी है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार की बीमारी पर आने वाले खर्च की 5 लाख तक की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ली है।

युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर जोर दे रही सरकार

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने नई एजुकेशन पॉलिसी, हायर एजुकेशन, टेक्निकल एजुकेशन आदि हर क्षेत्र में काम किया है। आज हर युवा को रोजगार की जरूरत है इसलिए सरकार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर जोर दे रही है। हर आदमी को हुनर सीखने की जरूरत है ताकि आगे बढ़ सके। 8 साल में करीब 6 लाख से ऊपर लोगों को प्राइवेट रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अग्निवीर योजना से 4 साल की नौकरी करके आने वाले युवाओं को गारंटी नौकरी देने की घोषणा की है। शिक्षा के स्तर को और ऊपर उठाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया और रोजगार कौशल निगम बनाया। अब सरकारी विभागों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती इसी के माध्यम से की जाएगी।

भ्रष्टाचार पर हमने की चोट

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार पर चोट की है। भ्रष्टाचार समाज का दुश्मन है। इसे खत्म करने के लिए हमने ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। भ्रष्टाचार करने वालों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। फिर चाहे वह नेता हो, कर्मचारी हो या समाज का बड़ा आदमी हो। भ्रष्टाचार को हरियाणा में रहने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज परिवार पहचान पत्र के माध्यम से किसी को राशन कार्ड बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है। इसी तरह बुढ़ापा पेंशन के लिए पात्र होने पर स्वयं उसकी पेंशन बन जाएगी। जाति आधारित सर्टिफिकेट महज एक क्लिक से निकाला जा सकता है।

 किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्हें भावांतर भरपाई योजना, हर खेत में पानी, फसल खराब होने पर मुआवजा राशि, 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदने, मंडियों की व्यवस्था व किसानों को जागरूक करने के लिए कार्य किया जा रहा है। किसानों को भी फसल विविधीकरण की तरफ बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग खुश है।

कार्यक्रम में बीजेपी हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़, कुरुक्षेत्र के संसदीय क्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, भिवानी के सांसद धर्मवीर सिंह, महिला एवं विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

by Navjot
November 15, 2026
0

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)  ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਹੇਠਾਂ...

Most Popular

Exercise AUSTRAHIND : ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਦੇ ਫੌਜੀਆਂ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਸਮਰੱਥਾ ਦਾ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

Exercise AUSTRAHIND : ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਦੇ ਫੌਜੀਆਂ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਸਮਰੱਥਾ ਦਾ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

by Navjot
2 weeks ago
0

  ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, 31 ਅਕਤੂਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) - ਭਾਰਤ-ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਰੱਖਿਆ ਸਹਿਯੋਗ ਨੂੰ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾ ਕਰਨ ਦੀ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਕਦਮ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 