
तलवंडी साबो से आप विधायक प्रो. बलजिंदर कौर हुई घरेलू हिंसा का शिकार
पति द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चंडीगढ 2 सिंतबर ( विश्ववार्ता) तलबंडी से आम आदमी पार्टी के विधायक साबो प्रो. बलजिंदर कौर का पति सुखराज सिंह द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रो. बलजिंदर कौर और उनके पति सुखराज सिंह के बीच घरेलू विवाद को लेकर चर्चा चल रही है. वीडियो में सब कुछ साफ नजर आ रहा है कि प्रो. बलजिंदर कौर का पति कुछ लोगों की मौजूदगी में गुस्सा हो जाता है और अपनी पत्नी बलजिंदर कौर को थप्पड़ मार देता है। वही जानकार सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पति से विवाद के बाद बलजिंदर कौर ससुराल छोड़ इस वक्त अपने मायके जगराम तीर्थ में रह रही हैं।






















